रांची बस स्टैंड अग्निकांड : 12 घंटे के अंदर आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

रांची : गुरुवार को रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में हुए भीषण अग्निकांड को एक सिरफिरे नाबालिग के द्वारा अंजाम दिया गया था. 15 साल के इस नाबालिग ने पांच घंटे के अंतराल में नौ बसों में आग लगाकर पूरी राजधानी को हिला दिया. रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अगलगी की साजिश का खुलासा करते हुए नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है.

स्प्रे और लाइटर से लगाई आग

निरुद्ध किए गए नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर बरामद किया है. इसी लाइटर और स्प्रे के जरिए उसने एक-एक कर 9 बसों को आग लगा दी. इस अगलगी में 8 बस तो जलकर खाक हो गए थे जबकि एक को जलने से बचा लिया गया था. पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने यह बताया है कि उसने बस की टंकी के पास पहले इस स्प्रे को मारा और फिर लाइटर से उसमें आग लगा दी. इस वजह से आग तेजी के साथ फैलती चली गई. फिलहाल विरुद्ध नाबालिग से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. पुलिस को आशंका है कि इस साजिश में और भी कुछ लोग शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने बताया कि नाबालिग ने ही बसों में आग लगाई थी. नाबालिग के पास से एक स्प्रे मिला है, जिसमें स्प्रिट भरा हुआ था. इसी स्प्रे के माध्यम से बसों में आग लगाई गई थी. जानकारी के अनुसार नाबालिग रांची के नामकुम इलाके का रहने वाला है.वह पिछले कुछ दिनों से खादगढ़ा बस स्टैंड में ही खलासी के रूप में काम कर रहा था. इसी दौरान उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close