40 हजार शिक्षकों की भर्ती : बिहार में हर साल होगी 40 हजार शिक्षकों की भर्ती, ACS केके पाठक बोले, कहा- हर दिन शिक्षक स्कूल आयें वरना…

मोतिहारी। बिहार में हर साल 40 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। मोतिहारी दौरे के दौरान शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक ने कहा है कि बिहार में हर साल अगस्त के महीने में 40 हजार शिक्षकों की भर्ती निकाली जायेगी। दरअसल केके पाठक मोतिहारी के डायट भवन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से बातें की और उनका अनुभव जाना।

इस दौरान दौरान उन्होंने D.El.Ed के लोगों की उपस्थिति को लेकर सवाल किया। अपर मुख्य सचिव ने प्रिंसिपल से पूछा कि कितने लोग हर दिन ट्रेनिंग लेने आते हैं। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि 85 से 90 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति हर दिन रहती है। कार्यक्रम को संबोधित करने के फिर उन्होंने आगे कहा कि बाकी के 10% लोग सुधर जाएं। नहीं तो हर दिन जांच की जाएगी। हाजिरी नहीं होने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केके पाठक ने कहा कि आप लोग बढ़िया से तैयारी करिए। हर साल अगस्त माह में 40 हजार शिक्षकों की बहाली निकाली जाएगी। उन्होंने ट्रेनिंग ले रहे डीएलएड अभ्यर्थियों से कहा कि आज से ही स्कूल जाने का नियमित अभ्यास कर लें, समय पर स्कूल आयें, क्योंकि आपलोगों की अनियमितता किसी का भविष्य खराब कर देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close