छठ पूजा को लेकर DC की दो टूक…. अफसर कानून व्यवस्था व शांति बहाली को लेकर बरते सख्ती… 262 अफसरों की हुई तैनाती

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में छठ पर्व 2022 को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
उपायुक्त द्वारा छठ घाटों की व्यवस्था एवं त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। छठ पर्व के अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु ….

  • 80 दंडाधिकारी
  • 15 जोनल दंडाधिकारी
  • 16 सुपर जोनल
  • 138 पुलिस पदाधिकारी

13 सुपर जोनल पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने छठ घाटों की पूरी साफ सफाई, डस्टबिन की व्यवस्था के साथ शहरी निकाय के पदाधिकारियों को साफ सफाई के लिए ठेकेदारों से संपर्क कर, दिन में दो बार उनसे साफ सफाई की जानकारी लेने को कहा। साथ ही घाटों में ब्लीचिंग का छिड़काव करने एवं जहां पर आवश्यक हो वहां स्लैग गिराने हेतु ADM लॉ एंड आर्डर एवं SDM धालभूमगढ़ से संपर्क करने को कहा।

उपायुक्त ने पूरे छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक दुरुस्त करने हेतु डीएसपी ट्रैफिक को समुचित व्यवस्था करने को कहा, ताकि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा ना हो। साथ ही पार्किंग की सही व्यवस्था हो जिससे व्रतियों को ज्यादा चलना ना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी घाटों से डेंजर जोन को चिन्हित करते हुए उसे बैलून से मार्किंग करने को कहा, जो गोताखोरों की टीम है उसे लाइफ जैकेट एवं ट्यूब के साथ उनके नामों एवं मोबाइल नंबर के साथ विभिन्न घाटों में प्रतिनियुक्त करने को कहा।

उपायुक्त ने शहरी निकाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को छठ समिति के सदस्यों के साथ वार्ता कर घाटो में समुचित माइकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्युत कार्यपालक दंडाधिकारी, विद्युत मानगो, जमशेदपुर एवं घाटशिला को कहा कि 30.10 2022 की संध्या एवं 31.10. 2022 की प्रातः प्रातः अर्घ्य के समय पदाधिकारी प्रयास करेंगे कि लोड शेडिंग ना हो। उन्होंने Jusko को भी इस संबंध में निर्देशित किया।
उपायुक्त ने छठ समिति के सदस्यों के साथ थानावार वार्ता करने को कहा।

घाटों में पानी टैंकर की व्यवस्था करने को कहा घाटों में चेंजिंग रूम की व्यवस्था हो यह सुनिश्चित करेंगे। घाटों की समुचित व्यवस्था के लिए सिविल डिफेंस,एन.सी.सी. एवं छठ समितियों को भी शामिल करने को कहा।

उपायुक्त ने समस्त जिले वासियों से अपील की है छठ महापर्व को सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर सिटी एसपी के विजय शंकर, अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ,ट्रैफिक डी.एस.पी. जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन , तीनो शहरी निकाय के पदाधिकारी जुस्को के प्रतिनिधि, प्रखंड एवम अंचल पदाधिकारी जमशेदपुर सदर,अंचलाधिकारी मानगो, सहायक अभियंता विद्युत मानगो, जमशेदपुर, एवं घाटशिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

close