महिला IAS का इस्तीफा: सरकार के रवैये से नाखुश  IAS अमृत कौर गिल ने समय से पहले मांगा रिटायरमेंट

चंडीगढ़: साइक्लिंग में देश का नाम रोशन करने वालीं महिला आईएएस अमृत कौर गिल ने इस्तीफा दे दिया हैं। वे पंजाब कैडर के 2010 बैच की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने सरकार से वालिंटियरली रिटायरमेंट स्किम ( वीआरएस) के तहत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी हैं। इसके लिए उन्होंने तीन महीने का नोटिस पीरियड सरकार को दे दिया है।

अमृत कौर गिल ने अपने सिविल सेवा कैरियर की शुरुवात 1995 में फतेहगढ़ साहिब से सहायक आयुक्त के रूप में की थी। वे मलेरकोटला में भी सहायक आयुक्त रह चुकी हैं। उन्हें 2010 में आईएएस अवार्ड हुआ था। सेवा में आने से पहले उन्होंने 1979 में श्रीलंका में आयोजित साइक्लिंग चैम्पियनशिप में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी के रूप में भाग लिया। उन्होंने 1982 में बैंकाक में एशियाई साइक्लिंग चैम्पियनशिप और इंग्लैंड में आयोजित विश्व साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने एशियन साइक्लिंग चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड भी जीता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वे इस समय पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड(पनसप) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर हैं। उनके रिटायरमेंट में अभी दो वर्ष बाकी हैं। रिटायरमेंट लेने के पीछे उन्होंने पारिवारिक कारण बताया हैं। पर चर्चा हैं कि उनकी पनसप में एक ट्रांसफर को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह से बहस हो गई थी। पनसप में पदस्थ एक अधिकारी को प्रमुख सचिव ने मंत्री लालचंद कटारुचक्क की सिफारिश पर बदल दिया था। ये बात अमृत कौर गिल को नागवार गुजरी और उन्होंने ट्रांसफर को लेकर प्रमुख सचिव के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई। जिस पर प्रमुख सचिव ने कहा कि वे विभाग के प्रमुख सचिव हैं लिहाजा तबादला करने का उनका अधिकार हैं। फिर दोनो अधिकारियों की बहस भी हुई। नाराज होकर अमृत कौर गिल ने मुख्य सचिव वीके जंजुआ को अपना इस्तीफा भेज दिया।

वहीं IAS गिल के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह पारीवारिक वजहों से नौकरी छोड़ रही हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं है। न ही किसी अफसर या सरकार से कोई मतभेद है। उन्होंने कई मंत्रियों के साथ काम किया और अच्छा अनुभव रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव को लिखे खत में अमृत कौर गिल ने घरेलू कारण बताया हैं। इस्तीफे के साथ उन्होंने सरकार को तीन महीने का नोटिस भी दिया हैं। मुख्य सचिव को भेजे गए इस्तीफे को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद केंद्रीय कार्मिक विभाग भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे पर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि इस्तीफा देने के बाद गिल विदेश जाना चाहतीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close