छठ में अर्घ्य देने का सही समय : जानें आपके शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, देखें पूरी लिस्ट..

रांची लोक आस्था के पर्व छठ में मौसम को लेकर रांची मौसम केन्द्र ने विशेस छठ बुलेटिन जारी किया है। 30 अक्टूबर को सूर्यास्त के समय अस्ताचलगामी भगवान भास्कर और 31 अक्टूबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने में वर्ती को सुविधा हो, इसके लिए मौसम पूर्वानुमान ने बिशेष छठ बुलेटिन जारी किया है। जिसमें सभी जिलों में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय दिया गया है।

रांची मौसम केन्द्र के अनुसार महापर्व छठ के दौरान पूरे झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध के बाद आसमान मुख्य रूप साफ रहेगा। 30 और 31 अक्टूबर को राज्य में न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रांची शहर में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close