Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत; कई घायल

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में सोमवार तड़के मंदिर के दर्शन से लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, 12 सदस्यीय दल को ले जा रहे वाहन को जिले के पेंचियानंतपुरम गांव में लौह अयस्क से लदे एक लॉरी ने टक्कर मार दी। वे तिरुमाला से यात्रा कर रहे थे और तड़के साढ़े पांच बजे कर्नाटक के बेल्लारी से लौह अयस्क ले जा रहे एक लॉरी से टकरा गए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबुराजन ने कहा कि ये लोग तिरुपति में प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने के बाद तड़ीपत्री की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अनंतपुरम में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि मृतकों के नाम का पता नहीं चल पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close