दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक ने जलती चिता में कूदकर दी अपनी जान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद मे एक मामला सामने आया है जहां 2 दोस्तो ने सच में मरते दम तक दोस्ती निभाई। यहां एक युवक की कैंसर से मौत हो गई तो यह सदमा उसके दोस्त को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह भी जलती चिता छलांग लगा दी जिससे उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। दोनो के बीच करीब 30 वर्ष पुरानी दोस्ती थी।

युवक का अशोक और गौरव था। दोनों दोस्त विभिन्न कार्यक्रमों में साथ में काम करने जाते थे। एक ढोलक बजाता तो दूसरा मजीरा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अशोक को कैंसर की बीमारी हो गई। इससे वह काम पर कम जाने लगा। अशोक के बिना गौरव का भी मन न लगता। गौरव ज्यादातर समय अशोक के साथ बिताने लगा। वह उसे हिम्मत बंधाता। मगर अशोक ने मौत से जंग हार गया।

जब अशोक के मौत की खबर जैसे ही गौरव को मिली वह सदमे में चला गया। वह चिता के पास ही गुमशुम सा बैठा रहा और एक टक अपने दोस्त को देखता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब सारे परिजन और रिश्तेदार अशोक का अंतिम संस्कार कर वापस लौटने लगे तो गौरव वही बैठा रहा। अचानक वह उठा और चिता में छलांग लगा दी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

लोग भागकर पहुंचे लेकिन आग की लपटें काफी तेज थीं। लोगों ने किसी तरह से गौरव को बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। उसे तत्काल अस्पताल के लिए भागे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौरव ने दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close