School Timing Change: आज से बदल जाएगा स्कूलों का टाइम-टेबल, अब इतने घंटे होगी पढ़ाई, आदेश जारी

स्कूल न्यूज: सरकारी स्कूल एक दिसंबर (शुक्रवार) से शिक्षा विभाग द्वारा लागू की गई नए टाइम-टेबल के अनुसार खुलेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। पुराने समय के अनुसार स्कूल सुबह 9.30 से चार बजे तक संचालित होते थे। शिक्षा विभाग ने यह निर्णय स्कूल खुलने एवं बंद होने के समय में भिन्नता को देखते हुए किया है।

नई समय सारिणी के अनुसार प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन दोपहर 12.10 से 12:50 संचालित होगा। इससे पहले सुबह नौ बजे से 9.30 तक चेतना सत्र (प्रार्थना, योगाभ्यास, व्यायाम, ड्रिल) आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल मिलाकर सुबह 9.30 से लेकर 3.30 बजे तक कुल आठ घंटी पढ़ाई होगी। यानी एक घंटी 40 मिनट की होगी। 3.30 बजे स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी, लेकिन शिक्षक शाम पांच बजे तक स्कूल में बने रहेंगे। शिक्षक प्रतिदिन छह क्लास लेंगे। इसमें मिशन दक्ष के तहत संचालित होने वाली विशेष कक्षा भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close