“तू जान हउ तोहरे ला….” जब क्लास रूम में अश्लील भोजपुरी गाने पर स्कूली छात्र लगाने लगे ठुमके, मचा बवाल

गया। सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल के स्मार्ट क्लासरूम की LED पर अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा। मामला बिहार के गया का है। क्लास रूम में अश्लील गाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। स्मार्ट क्लासरूम की टीवी पर स्कूली बच्चों का अश्लील गाने पर डांस करने वीडियो पर जांच शुरू हो गयी है।

जब इस वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के यशवंत उच्च विद्यालय का है, जहां के स्मार्ट क्लास में लगे टीवी पर भोजपुरी गाना बजने लगा। स्कूल की प्रिंसिपल लता सिन्हा ने बताया कि यह मामला 19 अगस्त है, जब क्लास में आखिरी पीरियड चल रहा था. इसकी जांच की जा रही है। हेडमास्टर के मुताबिक शिक्षकों की कमी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल के कुछ शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के काम में लगी हुई है। गेस्ट टीचर छात्रों को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। तभी किसी बच्चे ने क्लासरूम में रखे स्मार्ट टीवी को मोबाइल से कनेक्ट कर गाना चला दिया। छुट्टी के समय किसी बच्चे ने क्लास रूम में रखें टीवी को ऑन कर दिया और मोबाइल से कनेक्ट कर दिया। छात्रों को परिजनों को बुलाकर इस मामले से अवगत करा दिया गया है. छात्रों ने भी अपनी गलती मान ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close