सीमा हैदर ने PM मोदी और CM योगी सहित कई नेताओं के भेजी राखियां, रक्षाबंधन को लेकर कही ये बात, देखें Video

नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजी है। राखी भेजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सीमा हरे रंग की साड़ी पहने और सिंदूर लगाए नजर आ रही है। वहीं उसके सभी बच्चे भी पास में बैठे हुए हैं। सीमा एक-एक कर कई नेताओं के लिए लिफाफे में राखी पैक करती है। सभी लिफाफों में नेताओं के नाम लिखे हुए हैं। राखी के साथ वो मिठाई भी पैक कर रही है।

यहां देखे विडियो…

वायरल हो रहे वीडियो में बैकग्राउंड में ‘भईया मेरे राखी के बंधन कोनिभाना गाना बज रहा है। सीमा सबसे पहले पीएम मोदी के लिए राखीपैक करती है। वो लिफाफा दिखाते हुए कहती है, ‘ये राखी भाई मोदी जीके लिए।’ इसके बाद वो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के लिएराखी पैक करती है। सीमा ने कहा, ‘ये राखी मेरे प्यारे भाई योगी जी के लिए’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीमा ने वकील एपी सिंह (जो सीमा की तरफ से केस लड़ रहे हैं), केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और गृहमंत्री अमित शाह को भी राखी भेजी। गौरतलब है कि 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में सीमा ने पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं को राखी भेजी है। सीमा ने कहा, ‘मैंने ये (राखियां) पहले ही पोस्ट कर दी हैं ताकि ये मेरे प्यारे भाइयों तक समय पर पहुंच जाएं, जिनके कंधों पर इस देश की जिम्मेदारी है। मैं बहुत खुश हूं। जय श्री राम जय हिंद। हिंदुस्तान जिंदाबाद।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close