Sex Racket : भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल सेक्स रैकेट में पकड़ायी, फाईव स्टार होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

मुंबई। हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस पकड़ायी है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड इलाके से पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने युवा भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल्स को गिरफ्तार किया है। यह हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट फाइव स्टार होटल में चल रहा था। पुलिस को मुखबिर के जरिए इसकी जानकारी मिली थी। फिर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा और इस धंधे का भंडाफोड़ किया।
मौके से पुलिस ने दो युवतियों को छुड़वाया है और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह कारवाई पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के मानवी सुरक्षा विभाग ने की है। पुलिस ने बताया कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्रियों और मॉडलिंग करने वाली लड़कियों को पैसे का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है। वकाड़ पुलिस थाने के जांच अधिकारी देवेन चव्हाण ने बताया कि एक गुप्त मिली जानकारी के आधार पर पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक पांच सितारा होटल के बाहर जाल बिछाया, जहां अभिनेत्री और मॉडल को कथित तौर पर उन ग्राहकों का मनोरंजन करने के लिए मजबूर किया गया, जिन्होंने अधिक रकम का भुगतान किया था।

“बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चव्हाण ने कहा, “हमें जानकारी मिली थी कि तीन लोगों ने कई बहाने से भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था।” उचित वेरिफिकेशन के बाद क्राइम ब्रांच के जासूसों ने एक डमी ग्राहक को नियुक्त किया, जिसने अपने एजेंट-हैंडलर से ऑनलाइन कॉन्टैक्ट किया। बाद में अभिनेत्री-मॉडल की तस्वीरें शेयर कीं और यहां तक कि होटल के कमरे की बुकिंग भी की। बाद में डमी ग्राहक ने होटल में होने वाली घटना की पुष्टि की और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर शाम वहां छापेमारी की।

“अन्य हिस्सों में देह व्यापार चलाने वाले लोगों से पूछताछ”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चव्हाण ने कहा कि उन्होंने अभिनेत्री और मॉडल को बचाया है, जिनकी पहचान उजागर नहीं की गई है और रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए प्रबीर पी. मजूमदार, दिनेश यादव और विराज यादव ने बड़ी रकम का वादा करके दो महिलाओं को वेश्यावृत्ति रैकेट में फंसाया था। चव्हाण के मुताबिक, वाकड़ पुलिस अब रैकेट के जाल, ग्लैमर उद्योग से जुड़ीं अन्य महिलाओं की संलिप्तता और पिंपरी-चिंचवाड़ और आस-पास के अन्य हिस्सों में देह व्यापार चलाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close