SEX Racket : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड़, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस भी रह गयी दंग

भागलपुर। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। जिस्मफरोशी का ये धंधा लॉज में चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट में 3 लड़कियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सीटू मिश्रा के लॉज में लड़के-लड़कियों का आवागमन रहता है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। संत नगर मोहल्ले में स्थित एक लॉज में सेक्स रैकेट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने प्वाइंटर को भेजकर तहकीकात करायी, तो मामला सही पाया गया। इसी के बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए इस लॉज में पहुंची, जहां 3 लड़कियां और 9 युवकों के साथ 13 लोग पकड़े गए।
हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थाने ले गई है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार तीनों युवती कटिहार जिले की बताई जा रही हैं। मामले को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि लड़कियों से पूछताछ की जा रही। महिला कॉन्स्टेबल उनके साथ हैं। इस संबंध में जो भी एक्ट होगा वह उन पर लगा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंटू मिश्रा लॉज में पुलिस की छापेमारी में लड़के-लड़कियों के मिलते ही शक हुआ।

फिर पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो वो संदिग्ध स्थिति में मिले। तुरंत ही 13 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं छापेमारी में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। यही नहीं लॉज में भागने के लिए एक खुफिया दरवाजा भी था। पुलिस को उम्मीद है कि पुछताछ में कुछ और चौकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इस रैकेट का बाहर के भी सेक्स रैकेट गैंग से संपर्क हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close