शिव -शनि -साईं यात्रा : IRCTC ने निकाला खास पैकेज.. जानिए क्या है इसकी कीमत और सुविधा

Railway News : अगर आप भी छुट्टियों में इस बार अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए ऑफर लेकर आई है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने मध्य भारत को कवर करते हुए भक्तों के लिए एक विशेष ट्रेन टूर पेकेज की घोषणा की है। टूर पैकेज कथित तौर पर मध्य भारत में स्थित सभी प्रमुख, धार्मिक और विरासत पर्यटन स्थलों को कवर करेगा। इस धार्मिक यात्रा का किराया प्रतिवयक्ति 18,500 रुपए होगा। इस पैकेज में खाने पीने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

दो ज्योतिर्लिंग और एलोरा गुफाओं का प्रदर्शन

IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसने भरत के मध्य भाग में प्रमुख धार्मिक और विरासत पर्यटन स्थल की यात्रा को कवर करते हुए एसी 3 श्रेणी में ‘ भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ द्वारा ” शिव – शनि – साईं यात्रा” रेल टूर पैकेज चलाने का प्रस्ताव दिया है। यह दौरा 5 दिनों में दो महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर (ओरंगावाद) शिरडी साईं और शनि मंदिर और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल एलोरा गुफाओं का प्रदर्शन करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

4 रातें और 5 दिनों की होगी यात्रा

इस यात्रा का नाम शिव – शनि – साईं यात्रा है, जो कि 4 रातें और 5 दिनों की होगी। यह 17 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। बता दें कि यह यात्रा दिल्ली – शिरडी शनि शिंगणापुर – ग्रीष्णेश्वर – एलोरा गुफाएं – त्रबकेश्वर- दिल्ली की होगी। बात अगर ट्रेन , की करें तो यह नई दिल्ली (डीएसजे)- नासिक – नई दिल्ली (डीएसजे) जैसी होगी। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर कर सकते हैं।

दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगी यात्रा

इस यात्रा के लिए बोर्डिंग प्वाइंट मथुरा – आगरा कैंट- ग्वालियर- वीरांगना लक्ष्मीबाई – बीना – भोपाल- इटारसी डिबोर्डिंग तय किए गए हैं। इसमें लगभग 600 सीटें हैं। यह यात्रा दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close