20 हजार पदों के लिए SSC CGL की आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई, जानिए अब कब तक भर सकेंगे आवेदन…

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों में ग्रुप बी के करीब 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2022 के लिए आवेदन से वंचित रह गए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। एसएसी ने सीजीएल परीक्षा 2022 हेतु आवेदन की तारीखों को बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा शनिवार, 8 अक्टूबर को जारी अधिकारिक सूचना के मुताबिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए अब पंजीकरण 13 अक्टूबर की रात 11 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर की रात 11 बजे निर्धारित परीक्षा शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

आवेदन सुधार 20 अक्टूबर तक

वहीं, एसएससी सीजीएल रजिस्ट्रेशन के बाद ऑफलाइन मोड में शुल्क भुगतान अब 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को बैंक चालान एसएससी सीजीएल 2022 अप्लीकेशन के दौरान पंजीकरण की समयावधि तक ही जेनरेट कर लेना होगा। निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन/ऑफलाइन शुल्क के भुगतान के बाद उम्मीदवार अपने सबमिट किए गए अप्लीकेशन में किसी प्रकार की त्रुटि में सुधार या कोई जरूरी संशोधन 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर की रात 11 बजे तक ओपेन रहने वाली करेक्शन विंडो के दौरान कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले 8 अक्टूबर थी पंजीकरण की आखिरी तारीख

बता दें कि एसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 सितंबर को जारी की गई थी और इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। आरंभ में पंजीकरण की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की 9 अक्टूबर, ऑफलाइन बैंक चालान से भुगतान की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर थी। इसके बाद, अप्लीकेशन करेक्शन के लिए 12 और 13 अक्टूबर तारीखें निर्धारित थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close