छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, मचा हड़कंप, 9वीं की छात्रा कन्या छात्रावास में रहकर करती थी पढ़ाई, मचा बवाल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्रा के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने की खबर पर हड़कंप मच गया है। बच्चा प्रीमैच्योर है। घटना के बाद मृत नवजात को हॉस्टल के बहार फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर अंबिकापुर से पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद जब जांच शुरू की गई तो पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्रा से संबंध बनाने वाला आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने धारा 376 पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस छात्रा और उसके परिवार से बातचीत कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है. बता दें कि पूरा मामला जिले के दो थाना क्षेत्रों से जुड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्रा के बच्चे को जन्म देने से लोग हैरान हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने छात्रावास पहुंचकर जांच की और जानकारी जुटाई. मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग हैं. कम उम्र होने के कारण छात्रा कुछ समझ नहीं पाई और उसका प्रसव हो गया. पीएम के बाद पता चलेगा कि नवजात कितने माह का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close