शिक्षिका ने की आत्महत्या: जहर खाकर शिक्षिका ने दी जान, दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

शुजालपुर। मध्यप्रदेश के शुजालपुर में एक शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। शिक्षिका का नाम दीपाली ओझा है। जानकारी के मुताबिक मंडी में अंबिका बाजार, सिंधी धर्मशाला के पास दीपाली किराए के मकान में रहती थी। दीपाली निजी स्कूल में शिक्षिका के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही थी। दीपाली ने जहर खा लिया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शुजालपुर मंडी के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।

पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शिक्षिका ने 4 युवकों के नाम लिखते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें बताया है। सुसाइड नोट के अनुसार इन 4 लोगों को मृतका के परिवार ने रुपए उधार दिए थे, लेकिन वे रुपए देने की जगह युवती के परिवार को डरा धमका रहे थे। इसी डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करना लिखते हुए युवती ने एक दूसरे पत्र में यह भी लिखा है, कि एक युवक ने उसके परिवार को मदद करने का झांसा देकर कहा कि मेरे पापा उसे अपने नाम पर गाड़ी फाइनेंस कराकर दे दें। उसकी किस्त और डाउन पेमेंट वह देगा। अब वह युवक गाड़ी लेकर गायब हो गया है। गाड़ी की किस्त भी उनके परिवार को देना पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुजालपुर मंडी थाना पुलिस ने युवती की मृत्यु पर अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मंडी पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे परिजनों के बयान लेने के बाद उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में आरोपी का भी बयान लेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close