शिक्षक की हत्या या आत्महत्या? शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, 20 फीट ऊंचे खंभे पर टंगा था शव, पुलिस जांच में जुटी

बेतिया। शिक्षक की हत्या या फिर आत्महत्या ? हेडमास्टर की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। घटना बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 22 स्थित शांति बाग के रहने वाले सूरज महतो (53) के रूप में की गई है। वे नरकटियागंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सिसवा में हेडमास्टर थे।
शिक्षक का 20 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से लटका शव मिला है। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने सूरज महतो को सुबह बेड पर नहीं देखा, तो लगा वो टहलने गये होंगे। लेकिन काफी देर बाद जब वो नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद बाद फंदे पर लटका हुआ उनका शव मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। परिजनों के मुताबिक यहां बहुत दिन से अपना मकान बनाकर रहते थे। वे रोजाना टहलने जाते थे। आज भी टहलने आए थे। ऐसा लग रहा है किसी ने उनकी हत्या कर शव को लटका दिया है। पत्नी के मुताबिक घर से ही किसी ने उन्हें अगवा किया होगा, क्योंकि उनके बेड पर तकिया को ऐसे रखा गाया था जैसे वो सो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनका पैर टूट गया था, जिससे वह लाठी के सहारे चलते थे
इधर, सुबह टहलने के दौरान लोगों ने शिक्षक सूरज महतो का शव आरओबी से लटका देखा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











