स्वास्थ्य विभाग का क्लर्क तो कुबेर से भी बड़ा धनवान निकला….छापे में मिला नोटो से भरा सूटकेश, 85 लाख थे भरे हुए… छापा पड़ता देख पी लिया जहर….

भोपाल। मध्यप्रदेश का एक क्लर्क तो धनकुबेर निकला। क्लर्क के ठिकानों पर छापेमारी में ईओड्ब्ल्यू को छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति मिली है। छापेमारी के दौरान एक बैग भी नोटों से भरा मिला है। इतने नोट देख अधिकारियों की आंखें भी चौधिया गयी।

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क हीरो केसवानी के यहां EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) की छापेमारी में 85 लाख रुपये कैश मिला है। भोपाल में उसके घर पर अभी भी जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि हीरो केसवानी ने नौकरी की शुरुआत 4 हजार रुपये महीने की सैलरी से की थी और वर्तमान में उसकी सैलरी 50 हजार रुपये महीना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में इतनी काली दौलत ने हर किसी को हैरान कर दिया। बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केशवानी के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW की टीम ने बुधवार सुबह छापा मारा था. उसके पास से अब तक की जांच में करीब 85 लाख रुपये कैश मिल चुका है. इतनी बड़ी रकम ब्रीफकेस में रखी गई थी।

इससे पहले हीरो केसवानी के बैरागढ़ स्थित मिनी मार्केट में ईओडब्ल्यू विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो क्लर्क की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसने फिनायल पी लिया था. आननफानन में उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तबीयत खराब होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो पाई थी। हालांकि केसवानी को अस्पताल में भर्ती करवाकर ईओडब्ल्यू की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और अब उसके ठिकाने से इतनी बड़ी रकम मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close