सिपाही खुद को बताता था IPS और पत्नी को कहता था IAS , ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाला गिरफ्तार

श्रीनगर। था खुद सिपाही…और वो भी निलंबित, लेकिन लोगों को बताता था IPS, जब अपनी पत्नी को वो IAS बताता था। लोगों के बीच IAS-IPS का धौंस दिखाकर मियां-बीबी की जोड़ी ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लोगों को चूना लगाया करते थे। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। कश्मीर में खुद को ब्यूरोक्रेट्स बताकर कई लोगों को ठगने के आरोप में एक निलंबित पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक दंपति का नाम मन मोहन गंजू और उनकी पत्नी आयुष कौल गंजू है, जो श्रीनगर के भगत के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि इन्होंने नौकरी/ट्रांसफर और अन्य लाभ का वादा करके कथित तौर पर कई लोगों से लाखों की ठगी की है। मन मोहन गंजू एक निलंबित पुलिस अधिकारी है. पुलिस ने कहा कि उसके घर से नकदी, आभूषण और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, कई लोगों को फंसाने के लिए निलंबित पुलिस कर्मी मन मोहन गंजू ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया, जबकि उसकी पत्नी आयुष कौल गंजू ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी ज्वॉइनिंग और ट्रांसफर ऑर्डर बरामद किए हैं, जिसमें मन मोहन गंजू का खुद का आईपीएस में शामिल होने का आदेश भी शामिल है।

पुलिस ने कहा, अब तक तीन पीड़ित इस दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आए हैं, जो धोखाधड़ी के शिकार हुए है। पुलिस ने इस चोर-दंपति की धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ितों को रिपोर्ट के लिए आगे आने का आग्रह किया है। हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि गंजू को पुलिस बल से क्यों और कब निलंबित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close