अपराधियों के हौसले बुलंद: अब पुलिस कर्मी को हीं रौंद रहे, आम जनता का क्या होगा ?

पलामू ।अपराधियों के हौसले किस कदर बढ़ते जा रहे है इसका अंदाजा इससे भागता जा सकता है की अब पुलिस कर्मी को भी नहीं छोड़ते। शुक्रवार की रात जिले के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत देवरी ओपी पुलिस पलामू के एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने हवलदार दुर्गा मांझी को रौंदते हुए निकल गए. भागने के क्रम में तीनों बाइक सवार खुद भी गिर गए. पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है. जबकि घायल हवलदार दुर्गा मांझी को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल हवलदार को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया है।
कैसे पकड़ में आया आरोपी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जवान को धक्का मारकर भागने वालों में मुकेश कुमार चौधरी, सनी कुमार बिहार के ग्राम धुंधुआ, विक्रान्त चौधरी बिहार के ग्राम कर्मा का रहने वाला है. ये लोग हवलदार को रौंदते हुए जब भाग रहे थे कि इनका संतुलन बिगड़ गया और घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर तीनों मोटरसाइकिल से साथ ही गिर गए. जैसे ही ये लोग मोटरसाइकिल से गिरे, वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों ने इन्हें पकड़ लिया. घटना की जानकारी पुलिस के अधिकारियों को दी गई. एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने इस मामले में बताया कि घायल हवलदार की स्थिति खतरे से बाहर है. उनका इलाज चल रहा है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इसके पहले वाहन चेकिंग के दौरान लेशलीगंज थाना पुलिस को रौंदा भी गया था. इस घटना में एक जवान की मौत हो गई थी, जबकि एक जवान दिव्यांग हो गए थे. इसी तरह चेगौना धाम के समीप वाहन चेकिंग के दौरान आईपीएस के विजय शंकर को रौंदने का प्रयास किया गया था. वह उस घटना में बाल-बाल बचे थे. वाहन चेकिंग के दौरान अक्सर रात्रि के समय इस तरह की घटनाएं होना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।









