बेवफा पत्नी मना रही थी प्रेमी संग रंगरेलियां, पति ने रंगे हाथों पकड़कर करवा दी दोनों की शादी, प्रेमी के इनकार करने पर हुई धुनाई, वीडियो वायरल

नवादा। प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, तो प्रेमी के साथ बीबी की शादी करा दी। मामला बिहार के नालंदा का है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो नारदीगंज प्रखंड का बताया जा रहा है। जहां महिला के पति और ग्रामीणों के सामने ही महिला से मिलने वाले प्रेमी से मंदिर में ही उसकी शादी करा दी। प्रेमी तीन बच्चों का पिता है, जबकि महिला 2 बच्चों की मां है। दोनों की शादी पत्नी के प्रेमी के बारे में जानने के बाद पति ने ही शिव मंदिर में करा दी।
जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसने दोनों की शादी करवा दी। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लगेगा कि महिला के साथ जबरजस्ती की जा रही है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गांव वालों की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक की मांग भरवायी और फेरे दिलवाये।
जानकारी के मुताबिक दोनों की ही शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। पति और पत्नी में इसे लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन पति के मना करने के बावजूद पत्नी मान नहीं रही थी। वो प्रेमी से चोरी छिपे रात में मिलने भी जाती थी। इस बार उसे प्रेमी के साथ पति व उसके घरवालों ने धर दबोचा और दोनों की शादी करा दी।
इधर पति ने प्रेमी को शादी करने बोला, तो वो मुकरने लगा, जिसके बाद गांववालों ने प्रेमी को धुन दिया। अंत में मंदिर में सिंदूर दान कराकर व सात फेरे दिलाकर दोनों की शादी की रस्म अदा कराई गई। शादी की रस्म अदा होने के बाद ग्रामीणों द्वारा दोनों को गांव से कहीं दूर जाकर रहने की सलाह दी गई है।











