शादी में तमाशा: ना सिंदूर लगाया, ना फेरे लिये…वरमाला भी खुद से पहन लिया…सामूहिक शादी का बना तमाशा, गिफ्ट-पैसा लेकर दुल्हा-दुल्हन अपने अपने घर लौटे

Spectacle at the wedding: Neither applied vermilion nor took the garland... even wore the garland by myself... A spectacle of a mass wedding, the bride and groom returned to their respective homes with gifts and money.

Samuhik Shadi Yojna: सामूहिक शादी योजना में फर्जीवाड़ा कोई नयी बात नहीं है, लेकिन इस बार जो हुआ है, वो शायद कभी नहीँ हुआ होगा। शादी के नाम पर ऐसा तमाशा हुआ कि जिसने भी नजारा देखा, वो दंग रह गया। दरअसल यहां लड़के-लड़कियों ने एक दूसरे को माला नहीं पहनाया, बल्कि खुद अपने से ही माला पहन लिया और फिर पैसा और गिफ्ट लेकर अपने घर चले गये।

 

सामूहिक विवाह में पंडितों ने वर-वधुओं से फेरे लेने का आह्वान करते हुए मंत्रोच्चारण शुरू किया। इस दौरान कई जोड़े फेरे लेने के बजाय वहीं खड़े हो गए। मामला यूपी के कानपुर का है। जहां सामूहिक विवाह का वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिये गये हैं। दरअसल कानपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 आयोजनों में 337 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा।

 

कई वर-वधू ने न फेरे लिए न सिंदूर लगाया। खुद से ही माला पहन ली। थोड़ी देर बाद दूल्हा-दुल्हन रुपए और गिफ्ट लेकर चले गए।कुछ दुल्हन ससुराल की बजाय मायके चली गईं। आरोप लगने के बाद अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग देर से आए थे। इसलिए माला पहनकर ही शादी कर ली। अगर फर्जीवाड़े की बात है तो जांच कराई जाएगी।

 

14 दिसंबर को एक गेस्ट हाउस में शादी के लिए सुबह 10 बजे बुलाया गया। कुछ लोग करीब दो बजे पहुंचे, उस समय शादी समारोह चल रहा था। इसलिए खुद ही माला पहनकर लाइन में बैठ गए।वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने कहा- खरमास शुरू हो गया है। सहालग आने पर विधिवत शादी कराएंगे। फिर बिटिया को ससुराल भेजेंगे। इधर एक दुल्हा ने बताया कि वो लोग 10 बजे गेस्ट हाउस पहुंचे।

 

वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा- सामूहिक विवाह स्थल बदला गया है। हम नए गेस्ट हाउस में पहुंचे, वहां पहुंचने में थोड़ा लेट हो गया। इसलिए विवाह नहीं कराया गया। हम लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो कर्मचारियों ने कहा- खुद ही जल्दी-जल्दी वरमाला पहन लो। तब हम लोगों ने खुद ही वरमाला पहन ली।

Related Articles

close