दिवाली 2025 पर हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ये 5 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

These 5 easy and beautiful mehndi designs will enhance your hands this Diwali 2025

दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और खास त्योहार है, जो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली 21 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर जहां घरों की सजावट पर खास ध्यान दिया जाता है, वहीं महिलाएं भी खुद को पारंपरिक लुक में सजाती-संवारती हैं। खासकर मेहंदी लगाना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।

यदि आप दिवाली पर अपने हाथों में कुछ यूनिक, ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खास आइडियाज हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 1. दियां डिजाइन वाली मेहंदी
दिवाली के त्योहार पर दियों का खास महत्व होता है। ऐसे में दीया थीम वाली मेहंदी आपके हाथों को खास और त्योहार के मूड से मैच करती है। यह डिजाइन सिंपल और फेस्टिव दोनों लुक देता है।

 2. मोर पंख डिजाइन मेहंदी
यदि आप एस्थेटिक और भरवां डिजाइन पसंद करती हैं, तो मोर के पंख वाला पैटर्न ट्राई करें। बारीक और डिटेल्ड यह डिजाइन आपके हाथों को रॉयल टच देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3. कमल डिजाइन मेहंदी
एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी शादी में कमल थीम मेहंदी लगाई थी, जो आज भी ट्रेंड में है। दिवाली के लिए यह डिजाइन एलिगेंट और ट्रैडिशनल लुक देता है।

 4. गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। यह हर फेस्टिव या शादी के मौके पर परफेक्ट रहती है। इसे मिनटों में बनाया जा सकता है और यह हर हाथ पर सुंदर लगती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 5. भरवा पैटर्न मेहंदी
यदि आप एथनिक आउटफिट जैसे साड़ी, लहंगा या सूट पहन रही हैं, तो भरवा मेहंदी डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है। यह फुल-हैंड डिजाइन आपके पारंपरिक लुक को और भी ग्रेसफुल बना देती है।

Related Articles

close