…इस क्रिकेटर के ससुर है CBI के नये डायरेक्टर, 7 साल चला था IPS की बेटी से अफेयर, लंदन में किया था प्रपोज, वाइफ भी है खूब ग्लैमरस

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रवीण सूद को CBI का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस बाबत नियुक्ति आदेश भी जारी हो गया है। मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को पूरा हो रहा है। सुबोध कुमार जायवाल की जगह प्रवीण सूद लेंगे। बहुत कम लोग जानते होंगे की प्रवीण सूद टीम इंडिया के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल के ससुर है। मयंक अग्रवाल ने अपनी बजपन की दोस्त आशिता सूद के साथ शादी की है। प्रवीण सूद 25 मई को नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

सूद का जन्म 1964 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था। आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन करने वाले सूद 1986 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। प्रवीण सूद कर्नाटक के डीजीपी थे, जिन्हे सीबीआई डायरेक्टर की चयन समिति ने दो साल के लिए CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने दो साल के लिए निदेशक नियुक्त किया है। प्रवीण सूद की बेटी आशिता सूद का अफेयर भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल के साथ करीब 7 साल तक चला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद वह शादी के बंधन में बंध गए थे। क्रिकेटर ने आशिता को लंदन में प्रपोज किया था। दोनों ने 4 जून 2018 को शादी की थी। मयंक अग्रवाल इन दिनों आईपीएल 2023 में व्यस्त हैं। उन्होंने 16वें सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 20.78 की औसत और 114.02 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर 49 रन है।

प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं. उनके पिता ओम प्रकाश सूद दिल्ली सरकार में क्लर्क थे, जबकि मां कमलेश सूद दिल्ली के सरकारी स्कूल की टीचर थीं. सूद की स्कूलिंग दिल्ली के सरकारी स्कूल से हुई. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है. वो 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close