बिहार के तीन मजदूरों की मुंबई में मौत, पुल निर्माण के दौरान मजदूरों पर गिरा क्रेन, मृतकों में दो एक ही परिवार के

पटना। मुंबई में हुए हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब मुंबई महानगर में पुल निर्माण कंपनी में काम करते वक्त क्रेन मशीन मजदूरों पर गिर गयी। घटना में बिहार के अरवल के रहने वाले तीन मजदूरों की मौत हो गई। इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरा, दबकर 17 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था।

मृतकों में बिहार के तीन मजदूर शामिल हैं, वहीं दो की हालत गंभीर है।जानकारी के मुताबिक अरवल जिले के वंशी प्रखंड के माली गांव निवासी 28 वर्षीय पप्पू कुमार, उनका भतीजा 30 वर्षीय लवकुश कुमार और 37 वर्षीय सुरेंद्र पासवान शामिल हैं। इसी गांव के चंद्रकांत वर्मा और प्रेम कुमार जख्मी है, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतक लवकुश कुमार अपने परिवार में अकेला सदस्य था। इसकी मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा। इनके पिता राम उदित शाह का रो-रो कर हाल बेहाल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण यहां के मजदूरों की जान चली गई है. शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक पंद्रह शव लाए जा चुके हैं. 3 से 4 लोग घायल हैं. मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है. गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close