शिक्षकों का ट्रांसफर: परीक्षा पास कर शिक्षक ले सकेंगे मनचाहा ट्रांसफर, राज्य सरकार ने लागू किया ये नया नियम, इस आधार पर होगी परीक्षा

लखनऊ। शिक्षकों को तबादले की चिंता हर वक्त सताती है। शिक्षकों व कर्मचारियों को या तो ट्रांसफर मिलता नहीं है या मिलता भी है तो मनचाहा तबादला नहीं मिल पाता। बिहार-झारखंड में तो इसे लेकर आंदोलन, प्रदर्शन व ज्ञापनों का दौर भी चलता रहता है, लेकिन इन सब के बीच यूपी में शिक्षकों को मनचाहा ट्रांसफर के लिए नया स्कीम सरकार ने लांच किया है।

शिक्षकों को अब मनचाहे स्कूलों में तैनाती कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री अभ्युदय और कंपोजिट विद्यालयों के लिए श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन इस परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। मेरिट के आधार पर शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने से उनके बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। सभी जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 24 हजार कंपोजिट स्कूलों में भी शिक्षकों के चयन के लिए सीबीटी का आयोजन किया जाएगा। हर साल शिक्षकों का मनचाहे स्कूल में स्थानांतरण के लिए भी इसी परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। 1.39 लाख परिषदीय स्कूलों में अभी 4.50 शिक्षक तैनात हैं। इसके अलावा, शिक्षामित्र व अनुदेशक अलग से हैं। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों की प्रतिभा का प्रयोग कर स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बेहतर बनाने की एक ठोस व्यवस्था तैयार की जा रही है।

जिलों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा। निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे। शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अब गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। मेरिट के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close