दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में 2 बच्चे समेत 5 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। नदिया जिला के नकाशीपाड़ा में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चे समेत कम 5 लोगों की मौत हो गई। टोल प्लाजा के सामने एक ट्रक और चार पहिया वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर काम के चलते एक लेन बंद है इसलिए टू वे ट्रैफिक एक लेन से चल रहा है। वाहन बहुत तेज गति से चल रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी अनुसार, राजमार्ग संख्या 34 पर टोल प्लाजा के सामने बहरमपुर जा रही एक ट्रक से कार की आमने सामने टक्कर हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव फिलहाल नकाशीपाड़ा ग्रामीण अस्पताल में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस निगरानी के साथ साथ यातायात नियंत्रण की भी मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष है। उनका आरोप हैं कि क्रेन को सुचना देने के बाद डेढ़ घंटे बाद क्रेन आई। उन्होने जल्द ही सड़क निर्माण का काम जल्द पुरा करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close