जबरदस्त VIDEO: “दारोगा जी! 4 दिन से पियवा बा लपता”… जब हवालात में कैदी गाने लगा गाना, सुनकर पुलिसवाले भी करने लगे वाह…वाह

पटना। यूं तो यूं तो हवालात में पुलिस के डंडे की आवाज गूंजती है या फिर बंदियों के कराने का सुर सुनाई पड़ता है।लेकिन, जब सलाखों के पीछे सुरीली आवाज गूंजने लगी तो चौकना लाजमी हो जाता है। ऐसा ही एक नजारा बिहार में सामने आया, जहां शराब के तस्करी के आरोप में हाजत में बंद एक आरोपी ने ऐसी तान छेड़ी की पुलिस वाले भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। गाने के बोल हैं… दरोगा जी! 4 दिन से पियवा बा लपता, लिखी ना रिपोर्ट रऊआ सोच विचारी ..
अब लॉकअप का यह तानसेन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने के अंदाज और सुर को सुनकर आप भी दीवाना हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आपको बता दें की बिहार में शराबबंदी है और एक आरोपी को शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने पकड़ कर हाजत में डाल दिया था। अब शराबबंदी वाले एक शराबी गायक का वीडियो वायरल हो रहा है। शराब पीने के आरोप में जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया तो वह पुलिसवालों को सुनाकर गाना गाने लगा।
हालांकि शराबी ने इतना सुरीला गाना गाया कि सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ होने लगी। पुलिसवालों ने ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। बता देंकि पुलिस इन दिनों शराब और बेचने वालों की तेजी से धर पकड़ कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार शाम को यूपी से आने वालों की जांच बिहार में की जा रही थी। मुफस्सिल थाने की एंटी लिकर टास्क फोर्स लोगों की जांच में लगी थी। ब्रेथ एनलाइजल की वजह से एक गायक भी पुलिस की पकड़ में आ गया। वह कैमूर जिले का रहने वाला कन्हैया था। भोजपुरी लोकगीत गाने के लिए उसकी पहचान है। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया।
इसके बाद उसने हवालात में ही अपनी तान छेड़ दी। ‘दरोगा जी, चार दिन से पियवा बालपाता ।’ उसके गाने पर पुलिसवाले वाह-वाह भी रहे थे। इस बात में संदेह नहीं है कि कन्हैया की गायकी ने पुलिसवाल को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा, इसकी आवाज और गाना दोनों ही भोजपुरी लोकगीत की की अच्छी तस्वीर दिखाते हैं जो कि मेनस्ट्रीम से गायब हो गया है।












