IPL चैंपियन बनने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर आई मुसीबत, सर्जरी तक पहुंच सकती है बात, अस्पताल में होना होगा भर्ती

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर से अपना डंका बजाया है. 29 मई को खेले गए 16वें सीजन के फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसी के घर पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए 5वीं बार यह खिताब जीता. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर सबसे ज्यादा इस खिताब को जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम की बराबरी की.

पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार विकेटकीपिंग करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अपने घुटने की सर्जरी करना पड़ सकती है. चेन्नई के खिलाड़ी भले इस समय जश्न में डूबे हुए हैं, लेकिन कप्तान धोनी अगले कुछ दिनों में मुंबई के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां वह अपने घुटने का टेस्ट कराएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएल 2023 के पूरे सीजन के दौरान धोनी घुटने की चोट से परेशान दिखे थे. कई बार रन लेते समय भी वह घुटने की चोट के कारण दर्द में दिखे थे. इसके अलावा विकेटकीपिंग के दौरान भी वह इस दर्द से जूझते नजर आए थे. सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वीकार किया था कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. चेन्नई के अंतिम घरेलू मैच के दौरान भी माही नी कैप (kneecap) पहने देखा गया था. धोनी का यह फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था.

इस बीच, रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएसके के कप्तान धोनी घुटने की की चोट से संबंधित कई तरह से टेस्ट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती होने वाले हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है. चेन्नई की टीम ने अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
चेन्नई को 5वीं बार चैम्पियन बनाने वाले धोनी ने कहा, ” अगर आप परिस्थितियों को देखें तो यह मेरे लिए रिटायरमेंट का ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है. मेरे लिए सबसे आसान है कि यहां से विदा ले लूं. लेकिन मुश्किल चीज है कि मैं अगले 9 महीने और कड़ी मेहनत करूंगा और फिर अगला आईपीएल खेलने की कोशिश करूंगा. यह उनके (फैन्स के लिए) लिए मेरी तरफ से गिफ्ट होगा. शरीर के लिए यह आसान नहीं होगा.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close