VIDEO: रिटायर IAS और महिला में मारपीट, लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

नोएडा। लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने के विवाद में एक सेवानिवृत आईएएस और महिला के बीच विवाद हो गया। घटना का 49 सेकेंड का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 स्थित पार्क लारेट सोसायटी का है। इस मामले में थाने में भी शिकायत दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले IAS का फोन छीनकर फेंका, जिसके बाद IAS ने गुस्से में महिला को थप्पड़ लगा दिया।
वायरल वीडियो के मुताबिक एक महिला और सेवानिवृत आईएएस लिफ्ट में हैं। वीडियो में कुत्ता भी दिख रहा है। वीडियो में कहासुनी के दौरान महिला को थप्पड़ भी लग जाता है। लिफ्ट के बाहर निकलने पर भी महिला और अधिकारी के बीच हाथापाई हो रही है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
ये खबर भी पढ़ें…











