VIDEO- पुलिस और पहलवानों में देर रात जमकर हाथापाई, रो पड़ी महिला पहलवान, सोने को लेकर …

नयी दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में हंगामा हो गया है. 3 मई की देर रात प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई है. इसका वीडियो भी सामने आया है. मौके पर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के सिपाही मौजूद हैं. एक पहलवान के सिर में भी चोट आई है. पहलवानों का आरोप है कि बारिश की वजह से उन्होंने बेड मंगवाए थे, जिन्हें लाने से पुलिस ने रोक दिया.

डीसीपी प्रणब तायल ने कहा, “जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान AAP नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत फोल्डिंग बेड लेकर धरना स्थल पर आ गए. हमने हस्तक्षेप किया तो समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की. इसके बाद, मामूली कहासुनी हुई और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्टार खिलाड़ी बजरंग पुनिया और पुलिस के बीच कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है. वहीं पहलवान विनेश फोगाट एक वीडियो रोती हुई नजर आ रही हैं. विनेश फोगाट ने गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले पर दिल्ली पुलिस का भी बयान आया है. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया, “सिर्फ इसलिए कि प्रदर्शनकारी महिला पहलवान बारिश में रात बिताने के लिए फोल्डेबल बेड की मांग कर रही थीं और मैंने उनकी मांग का समर्थन किया, मुझे हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया.”

जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने में आरोप है कि एक शख्स शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गया. आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त शख्स पहलवानों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा. वीडियो में पहलवानों ने पुलिस-प्रशासन पर तमाशबीन बनकर देखते रहने का आरोप लगाया है. पहलवान बजरंग पुनिया ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बहन-बेटियों की गालियां दी और मारपीट की. उन्होंने कहा कि पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close