लट्ठमार दारोगा जी का वीडियो हुआ वायरल, युवकों को पकड़कर खूब बरसायी लाठी, अब कार्रवाई की गिर सकती है गाज

मुजफ्फरपुर। बिहार में वर्दी की गरमी कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है। कभी बाइक सवार की आंख फोड़ देना, कभी डंडे से अमानवीय तरीके से पीट देना। एक ऐसा ही वीडियो मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां एक दारोगा युवक को डंडे से मारते दिख रहे हैं। अब लाठीबाजी करते दारोगा का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दारोगा का नाम सुजीत कुमार मिश्र है।

मिली जानकारी के मुताबिक बरुराज थाना में तैनात दरोगा सुजीत कुमार मिश्र जुए के फड़ पर छापा मारने गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों को पकड़ लिया। थाने ले आने की जगह उनकी पिटाई करने लगे। इसी दौरान एक युवक की पिटाई का उसके साथियों ने वीडियो बना लिया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद अब दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, चार दिनों पहले बरुराज थाना के दरोगा ने छापेमारी की थी। पिटाई का वीडियो उसी दौरान का है। वीडियो में मार खा रहे युवक को पकड़े हुए दोनों युवक अक्सर छापेमारी में पुलिस के साथ नजर आते हैं। हालांकि दारोगा को किस बात पर गुस्सा आया, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि दारोगा जब युवक को पीट रहे थे, तो उन्होंने युवकों को वीडियो बनाते भी देखा। जिसके बाद युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वो पकड़ में नहीं आये, जिसके बदा ये वीडियो वायरल हो गया। अब इस मामले में जांच हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close