VIDEO देखिये : क्या हुआ था अचानक जिसमें बह गयी 16 जिंदगियां… चश्मदीदों से सुनिये भयावह मंजर की पूरी कहानी…

जम्मू-कश्मीर। शुक्रवार की शाम अमरनाथ यात्रियों को जिंदगी भर का जख्म दे गया। कई अपनों से बिछड़ गये, तो कई हमेशा-हमेशा के लिए अपाहिज हो गये। कईयों ने तो अपनी नजर के सामने अपने लोगों को बहते हुए देखा। चश्मदीद बताते हैं कि बादल फटने के बाद लोगों को संभालने का मौका ही नहीं मिला। कुछ पल तो लोगों को समझने में लगा कि आखिर हुआ क्या है, और फिर अचानक से सैलाब इतना तेजी से आया कि सब कुछ अपने साथ बहा ले गया। हादसे के बाद का वीडियो काफी कुछ बयां करता है।

घटना के बाद कई यात्रियों ने अपनी यात्रा को पूरी किये बगैर ही वापस लौटने की इच्छा जतायी है। अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन आशंका है कि सैकड़ों लोग लापता है। रेस्क्यू की टीम लगातार काम कर रही है। कई लोग लापता हैं, रेस्क्यू कर उन्हें निकालने का काम जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अचानक आये सैलाब के बाद कई लोग मलबे में दब गये, जिन्हें निकाला जा रहा है। इस दौरान चश्मदीदों ने घटना के दौरान का दहशत का वो पल बयां किया।

इतने दहशत के बीच भी श्रद्धालु का जोश कम नही हुआ ,फिर से अमरनाथ गुफा की ओर श्रद्धालु का जत्था को रवाना किया गया।

Related Articles

close