VIRAL VIDEO : वाय दिस कोलावरी डी…गाने पर नर्सों ने ऑपरेशन थिएटर में बनाई REEL, विभाग ने तीनों नर्सों को हटाया…देखें वीडियो

रायपुर। इन दिनों रील्स की खुमारी यूथ में इतनी ज्यादा है, कि ना तो उन्हें पद की गरिमा का ख्याल है और ना ही जगह की अहमियत का अहसास। एक ऐसा ही वीडियो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां तीन नर्सों ने आपरेशन थियेटर में ही रील्स बना डाला। रील्स वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है।

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है।दरअसल रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर वीडियो रील्स बनाने का मामला सामने आया है। दरअसल ऑपरेशन थियेटर के अंदर कुछ नर्स रील्स बना रहे थे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन थियेटर में बिना सावधानी के जाने पर संक्रमण का खतरा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरीजों की सर्जरी से पहले ऑपरेशन थियेटर को संक्रमण रहित किया जाता है। सहायक नर्सिंग अधीक्षक के बार-बार हिदायत देने के बाद भी स्टाफ नर्स नहीं मानती थी। तीनों नर्स बार-बार ऑपरेशन थियेटर में जाकर रील्स बनाती थीं। सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से भी की। बर्न वार्ड के विभागाध्यक्ष और सिस्टर इंचार्ज ने भी पत्र लिखकर अनुशासनहीनता की जानकारी दी।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई, जिसमें फैसला लिया गया कि तीन नर्सों को सस्पेंड किया जाए। यपुर डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ हेमंत शर्मा ने बताया,”तीनों दैनिक वेतनभोगी स्टाफ नर्स को अस्पताल से हटा दिया गया है। उन्हें बार-बार हिदायत दी जा रही थी, इसके बाद भी रील्स बनाने से नहीं मान रहीं थी। बिना सुरक्षा के ऑपरेशन थियेटर में जाने से संक्रमण का खतरा रहता है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close