Weather Alert : झारखंड के कुछ जिलों में हो सकती है आज बूंदाबांदी….देखिये देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा दिपावली पर मौसम…

रांची। झारखंड से भले ही मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन अभी भी रुक रुक कर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से प्रभावित होने वाले राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दीपावली को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। यह चक्रवात बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जा रहा है। इसका आंशिक असर झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में पड़ेगा। इससे रांची समेत, चाईबासा, जमशेदपुर में 25 अक्तूबर को हल्की बारिश हो सकती है। इस बार की दीपावली में मौसम ठंड और बारिश दोनों का आनंद दे सकता है। दीपावली के समय मौसम सुहाना रहेगा हालांकि 25 से 27 अक्टूबर तक राजधानी समेत राज्य के सभी हिस्सों में वर्षा होगी और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

बंगाल की खाड़ी में निचले दवाब का क्षेत्र बने होने की वजह से उड़ीसा, बंगाल, अंडमान सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश का भी अनुमान है। बारिश का अलर्ट आज के लिए जारी किया गया है। उड़ीसा में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, 24 और 25 अक्टूबर को उड़ीसा के तटीय इलाके में जोरदार बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों दक्षिणी पश्चिमी मेदनीपुर के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं 25 अक्टूबर को भी पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों खासकर दक्षिण और उत्तरी परगना और नदिया जिले में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। आज असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भारी दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, वही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close