ये क्या ! 24 घंटे के अंदर 5 लोगों ने की आत्महत्या, चर्च के फादर भी है शामिल….

जमशेदपुर : शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमें की एक चर्च के फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल है। शहर में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन भी सकते में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमशेदपुर क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी ,स्टील सिटी के नाम से जाना जाता है। लेकिन इसी क्लीन सिटी में आत्महत्या जैसी घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अलग-अलग क्षेत्र से इसी खबर मिलते रहती है। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 5 लोगों की आत्महत्या की खबर से सभी स्तब्ध है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आत्महत्या करने वालों में गोलमुरी थाना क्षेत्र इलाके में चर्च के 52 वर्षीय फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल है। बुधवार को उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना बिरसा नगर थाना क्षेत्र की है जहां सीटू तालाब के पास बस्ती में रहने वाले 46 वर्षीय दिलीप कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। तीसरी घटना ग्रामीण क्षेत्र कमलपुर थाना क्षेत्र की है जहां बनकुचिया के रहने वाले 60 वर्षीय जलधर महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। चौथी घटना भी ग्रामीण क्षेत्र के बोड़ाम थाना क्षेत्र में घटी है, जहा एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। और पांचवीं घटना शहर के साकची थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान के पास रहने वाला संजय शर्मा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है। और शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमशेदपुर में आत्महत्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ‘ जीवन ‘ नाम की संस्था काम कर रही है, जिसके जरिए डिप्रेशन में आने वाले लोगों से संपर्क किया जाता है। उनकी काउंसलिंग की जाती है। इसके बाद भी आत्महत्या की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close