जब राहुल गांधी के सामने महिला ने रखा शादी का प्रस्ताव, कुछ ऐसा आया रिएक्शन

चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। अभी उनकी यात्रा केरल पहुंच चुकी है। इससे पहले वे तमिलनाडु में थे । यहां पर कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसकी खूब चर्चा हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमिलनाडु में कुछ महिलाओं ने राहुल गांधी के सामने शादी की बात छेड़ दी। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खुद ट्वीट कर दी है।

रमेश के अनुसार जब राहुल गांधी तमिलनाडु में महिलाओं के एक समूह से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान एक महिला ने कहा कि चुकी राहुल गांधी तमिलनाडु से प्यार करते हैं इसलिए वे उनकी शादी एक तमिल लड़की से कराने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यात्रा की शुरुआत की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close