कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन ? आज फिर से होगी मुख्यमंत्री के नामों को लेकर बैठक, जानिये कहां फंस गया है पेंच …

नयी दिल्ली। कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन ? इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही इस पद के लिए अपनी-अपनी योग्यता का दावा कर रहे हैं। सोमवार की रात 10 बजे मीटिंग खत्म हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इधर खड़गे आवास जो भी दिग्गज पहुंचे थे, वह लौट आए. हालांकि सीएम पद की चर्चा खत्म नहीं हुई आज शाम को फिर से पर्यवेक्षक मीटिंग करने पहुंचेंगे।

इधर सीएम पद की खींचतान के बीच एक तरफ सीएम पद के दावेदार सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन सीएम पद के दूसरे दावेदार डीके शिवकुमार दिल्ली आने का ऐलान करने के बावजूद नहीं आए। पहले तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन है और मैं अपने परिवार वालों के साथ सेलिब्रेट करने के बाद जाऊंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर उन्होंने कहा कि मेरे पेट में इंफेक्शन है और मैं दिल्ली नहीं जा सकूंगा। इतना ही नहीं, उसके बाद उन्होंने सिद्धारमैया को बधाई भी दे दी और बयान का अंदाज भी बदल लिया। इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से पूछा गया कि नई कर्नाटक सरकार कैसी दिखेगी और मुख्यमंत्री की घोषणा कब होगी तो सिद्धारमैया ने कहा.”इंतजार करते हैं और देखते हैं… इसके बारे में मुझे नहीं पता…”:

बता दें कि कर्नाटक भेजे गए कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सीएम उम्मीदवार पर विधायकों की राय पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है, जो अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से परामर्श करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगले 24 घंटों में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक चुनाव के चुनाव प्रभारी रहे रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कन्नडिगाओं की ऋणी है। हम कर्नाटक के लोगों से की गई प्रतिज्ञा पर कायम रहेंगे। हमारे पर्यवेक्षकों ने 138 विधायकों से परामर्श किया और रिपोर्ट सौंप दी गई है।

वहीं, डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे और कहा कि निश्चित रूप से मैं चाहता हूं कि डीके शिवकुमार ही मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रिपोर्ट पर गौर करेंगे और सही समय पर उचित निर्णय लेंगे । अब कहा जा रहा है कि शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली आ सकते हैं. डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने सोमवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचने के बाद कहा कि वह चाहते हैं कि उनका भाई कर्नाटक का मुख्यमंत्री बने. कांग्रेस के पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सीएम पद पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close