प्रेमी संग भाग रही थी पत्नी, पति ने पीछा कर रास्ते में पकड़ा, फिर बीच सड़क पर ही हो गया बवाल

जमुई। प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर, बीच सड़क जो तमाशा हुआ, कि पुलिस बुलवानी पड़ गयी। मामला जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के भछियार चौक की है। दरअसल एक महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक से भाग रही थी, तभी पुलिस को इसकी खबर लग गयी और फिर पीछा करके पति ने भाग रही पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। बीच सड़क पर ही पति- पत्नी में लड़ाई होने लगी। जिसके बाद जमा हुई भीड़ ने पकड़कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पति- पत्नी और प्रेमी युवक को पुलिस थाना लाया गया।

जानकारी के मुताबिक 2021 में भाटचक गांव निवासी गोविंद पंडित की शादी गढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़वारो गांव निवासी गणेश पंडित की बेटी नीतू कुमारी से हुई थी। पत्नी नैहर गई थी, इसी दौरान पति किसी काम से जमुई आया था, जहां उसने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते देखा। पति ने पीछा कर पुरानी बाजार में दोनों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ के दौरान पत्नी बहाना बनाने लगी। नीतू कुमारी ने बताया कि उनके पति गोबिंद पंडित शराब पीता है और मारता पीटता है। जिस वजह से वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। उनकी मां ने भी उनका दूसरा रिश्ता झाझा थाना क्षेत्र के राजला गांव निवासी राजेंद्र पंडित के बेटे सोनू कुमार से तय कर दी है। उक्त लड़का के साथ ही वह जा रही थी। उन्होंने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close