दीपावली से पहले होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

ब्रेकिंग न्यूज : विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 6 नवंबर से आरंभ होगा। यह 10 नवंबर तक चलेगा। पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र में पांच बैठकें होंगी। जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद आहूत यह सत्र बेहद खास होगी। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की स्वीकृति के बाद संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी।
बिहार विधानसभा का शीतकालीन का सत्र भले ही मात्र पांच दिनों का है, लेकिन हंगामेदार होने के आसार हैं. इसी सत्र में जाति आधारित गणना को पटल पर रखने की बात होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पह ले ही यह संकेत दे दिया था कि विधानसभा में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को रखा जाएगा और इस पर चर्चा की जाएगी. सभी दलों से सदन में राय ली जाएगी. अब देखना है कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देता है या पांच दिनों का छोटा सत्र हंगामे का भेंट चढ़ जाएगा.
बता दें कि बिहार में जातीय गणना की रिपाट आने के बाद संख्या के आधार पर आरक्षण की मांग हो रही है. इसको लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. इसके साथ ही विपक्ष इस रिपोर्ट को लेकर ही सवाल उठा रहा है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक भी की थी, जिसमें विपक्ष के नेताओं ने कई सुझाव दिए थे. वहीं, शीतकालीन सत्र में जातीय गणना की रिपोर्ट पर बहस होने की संभावना है. इसको लेकर सरकार सदन में अपनी बात रख सकती है.











