महिला ASI 20,000 घूस लेते गिरफ्तार- रिश्वत लेने 514 किलोमीटर चली आयी दूर

नयी दिल्ली। रिश्वत की रकम के साथ महिला ASI को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबोचा है। महिला ASI ने 20 हजार रुपये घूस लेने के लिए 500 किमी का ट्रेन से सफर तय किया था। घूस लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी ने जो तरीका अपनाया, वो काफी अनूठा था। महिला एएसआई दिल्ली में पोस्टेड है। वो घूस लेने के लिए 500 किमी का सफर तय कोटा(राजस्थान) आयी है। वो पीड़ित के साथ 5-6 घंटे रही, लेकिन वो इतनी शातिर थी कि उसने रिश्वत की रकम हाथ में नहीं लिया।

इसलिए ले रही थी घूस
15 नवंबर 2022 को परिवादी आशीष सैनी ने कोटा ACB चौकी में शिकायत दी थी। इसमें बताया था उसकी पत्नी ने 10 सितंबर को उसके खिलाफ दिल्ली के मानसरोवर पार्क शाहदरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में परिजनों का नाम हटाने और केस कमजोर करने की एवज में ASI रेखा सिंह 50 हजार रिश्वत की मांग कर परेशान कर रही है। 14 हजार रूपए पहले ही ले चुकी। बाकी 36 हजार की ओर डिमांड कर रही है। रिश्वत की रकम लेने गुरुवार को महिला ASI दिल्ली से कोटा आई।

चलती ट्रेन में ली घूस
महिला एएसआई जब शाम में नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रही थी, तो उसने पीडित युवक को कहा कि उसे दिल्ली लौटना है, इसलिए वो उसे स्टेशन छोड़ दे। स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी ASI ने रिश्वत नहीं ली, वो बिना रिश्वत लिए ही ट्रेन में बैठ गई। जैसे ही ट्रेन ने गति पकड़ी। उसने 20 हजार की रिश्वत पीड़ित से ली। ACB की टीम भी अलर्ट थी। जैसे ही ASI ने रिश्वत की रकम ली। कुछ दूरी पर ही अगले स्टेशन गुड़ला पर टीम ने उसे पकड़ लिया। महिला ASI को जज के आवास पर पेश किया गया। जहां से उसे 8 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। महिला ASI दिल्ली से कोटा घूस लेने आयी थी। ASI के कोटा आने के बाद पीड़ित ने ACB चौकी में सम्पर्क किया। इसके बाद से टीम अलर्ट हो गई थी। महिला एएसआई को पकड़ने के लिए ACB की टीम स्वत्रंत गवाह को लेकर ट्रेन में सवार हुई थी। जैसे ही ट्रेन की स्पीड बढ़ी, महिला ASI ने 20 हजार की रकम परिवादी से ली। इशारा मिलते ही चलती ट्रेन में ACB की टीम ने महिला ASI को पकड़ लिया। कुछ दूर अगले स्टेशन गुड़ला पर उतारा। तलाशी में उसके पास से रिश्वत के 500-500 कुल 20 हजार की रकम बरामद की।

Related Articles

close