महिला ASI का सर फोड़ा, पुलिकर्मियों को पीटा: लड़की के गायब होने के मामले में थाना पहुंचे परिजनों का बवाल, बेटी के लेटर को लेकर पुलिस से भिड़ी, कर दी पिटाई

सोनीपत। लड़की के गायब होने से गुस्साये परिजनों ने पुलिसकर्मियों की ही पिटाई कर दी। मारपीट में महिला ASI गंभीर रूप से जख्मी है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां नाबालिग लड़की गुम हो गयी है। थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर विवाद शुरू कर दिया और फिर परिजनों ने महिला ASI समेत पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं पुलिसकर्मियों के हाथ से केस से जुड़े कागजात भी फाड़ दिए। घायल महिला ASI को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके परिजनों पर शिकायत दर्ज करायी है।

गन्नौर क्षेत्र के थाना बड़ी में 3 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की के लापता होने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस तलाश में जुटी थी, इसी दौरान डाक से 19 अक्टूबर को पुलिस को लड़की की ओर से एक पत्र मिला। इसी बीच लड़की की मां ने मामले में जांच अधिकारी ASI दिनेश को फोन किया तो उसने लड़की के पत्र के बारे में उसके परिजनों को जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 अक्टूबर को लड़की की मां व अन्य परिजन पुलिस थाने में पहुंचे। जांच अधिकारी ने उनको केस के हालात से अवगत कराया। लड़की द्वारा डाक से भेजी गई शिकायत के बारे में जानकारी दी गई। लड़की के परिजन पत्र की मोबाइल फोन से फोटो लेने लगे तो जांच अधिकारी ने इससे मना कर दिया।

पुलिस की ना पर लड़की की मां भड़क गयी और ASI के हाथ से लड़की वाला पत्र छीन कर फाड़ दिया। महिला ASI सीमा मौके पर पहुंची, तो परिजनों ने विवाद के बाद उसे पीटना शुरू कर दिया और सर फोड़ दिया। महिला व उसके साथ आये हुए परिजनों ने सरकारी काम मे बाधा डालकर व सरकारी दस्तावेज को फाड़ा, साथ ही एएसआई सीमा के साथ मार पिटाई का केस दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close