VIDEO- गाली देती रही महिलाएं, हंसते रहे डिप्टी सीएम, क्या है पूरा मामला, देखिये ये वीडियो …

पटना। बिहार के पटना से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं डिप्टी सीएम को गाली दे रही है और डिप्टी सीएम मुस्कुरा रहे हैं। दरअसल ये गाली आक्रोश में नहीं बल्कि वैवाहिक कार्यक्रम में परंपरा के मुताबिक ये महिलाएं गा रही थी। लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह के बेटे तेजस्वी का विवाह 20 जनवरी को पटना में धूमधाम से हुआ।

यहां देखे विडियो….

इस विवाह समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शामिल होकर वर-वधू को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. विवाह से पहले 18 जनवरी को सुनील कुमार सिंह के पैतृक आवास में भव्यता से वैवाहिक रस्में पूरी कई गई थीं. हल्दी/मेहंदी की रस्म में राबड़ी देवी के साथ उनके दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी भी पहुंचे थे. इस आयोजन में सुनील कुमार सिंह ने पारंपरिक विवाह गीत गाने के लिए कलाकारों को बुलाया था. मंच से महिला गायकों ने तेजप्रताप और तेजस्वी को देखते ही पारंपरिक विवाह गाली गानी शुरू कीं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाली सुनकर मुस्कुराते नजर आए तेजप्रताप-तेजस्वी
महिला कलाकारों द्वारा विवाह गाली सुनकर तेजप्रताप और तेजस्वी मुस्कुराते नजर आए. दोनों ने इसका केवल आनंद ही नहीं लिया, बल्कि मंच पर जाकर झूमे भी. राबड़ी देवी भी अपने बेटों के साथ इन गीतों का आनंद लेते हुए नजर आईं. इस दौरान सुनील कुमार सिंह सहित उनके घर के सदस्य भी दोनों के साथ झूमते नजर आए. सभी ने वैवाहिक उत्सव का जमकर आनंद लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close