कोल माइंस में ब्लास्ट से युवक की मौत: मुआवजे को लेकर पुलिस-ग्रामीण के बीच हिंसक झड़प, थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल

पलामू । निजी कोल कंपनी में ब्लास्ट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद ग्रामीणों ने कंपनियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की जबकि पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई है। इस झड़प में ग्रामीणों के साथ थाना प्रभारी और कई जवानों को चोट भी लगी है। स्थानीय ग्रामीण कोल कंपनी के खिलाफ धरना पर बैठ गए हैं और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

घटना पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के कठौतिया की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल कपनी की लापरवाही के कारण युवक विस्फोट की चपेट आया है और उसकी मौत हुई है। युवक मनजीत मेहता कठौतिया का रहने वाला था स्थानीय मनजीत के शव को रखकर कोल कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार मनजीत मेहता माइंस में विस्फोट के बाद निकालने वाले तार को लेने गया था विस्फोट के बाद तुरंत प्रभाव वाले क्षेत्र में चला गया और तार काटने के दौरान गैस की चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए पड़वा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर गए हंगामा करने लगे साथ कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नकुल शाह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची इस दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी भी की।

इस पत्थरबाजी में थाना प्रभारी समेत कई जवानों को चोट लगी है पुलिस ने भी ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए बल का प्रयोग किया इसमें कई ग्रामीणों को भी चोट आई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है और मौके पर बनी हुई है।

Related Articles

close