11 की मौत 60 घायल: पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, देखें लाइव video

बड़ा हादसा। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है. मध्य प्रदेश के हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. हादसे के बाद घायल लोगों के इलाज के लए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं.

घटना को लेकर हरदा के जीसी ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 56 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने घटना की पूरी जानकारी मांगी है. मुख्यमंत्री ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और होम गार्ड के महानिदेशक अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया है.

Related Articles

close