छत्तीसगढ़ के सुकमा में 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 11 पर था 39 लाख का इनाम

सुकमा, 27 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली, जब 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन 18 में से 11 नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति – 2025” के तहत हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इनामी नक्सली भी शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य मड़कम आयता (25) और भास्कर उर्फ भोगाम (26) पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा, मड़कम देवे (25) और लक्ष्मण (28) पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अन्य इनामी नक्सलियों में शामिल हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • हेमला मंगलू (33), कुंजाम भीमा (36), मड़कम भीमा (25), मुचाकी मंगा (39), कोरसा संतोष (25), तेलाम माड़ा (35) — 2-2 लाख के इनामी

  • डोडी मंगलू (51) — 1 लाख का इनामी

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीति और अभियान से मिली सफलता

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अमानवीय विचारधारा और संगठन के भीतर शोषण से तंग आ चुके थे। वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते थे।

यह सफलता “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” का भी परिणाम मानी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत नक्सल मुक्त घोषित प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

पुनर्वास और प्रोत्साहन

सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की है, जिससे वे सामाजिक पुनर्निर्माण में योगदान दे सकें।

Related Articles

close