1st Febuary Rule Changes : आज से LPG, ट्रैफिक नियमों सहित होंगे कई बड़े बदलाव, जो आपके बजट पर करेगा सीधा असर

Changes From 1st February 2023 । कल 1 फरवरी 2023 का दिन बेहद ही खास रहने वाला है। कल देश का आम बजट पेश होने वाला है। इसी के साथ कल से कई और अहम बदलाव भी होने जा रहे हैं, जिसका असर आम जनता पर सीधा पड़ेगा। दरअसल, हर महीने की तह 1 फरवरी से भी कई नए नियम लागू होंगे। इनमें एलपीजी के नए दाम, क्रेडिट कार्ड से रेट के भुगतान पर एक्सट्रा चार्ज, गाड़ियों के दाम में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं डिटेल में….

क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

1 फरवरी से रेट बाय क्रेडिट कार्ड के भुगतान पर कोई ि नहीं मिलेगा। इसके अलावा कैलेंडर महीने के दूसरे रेंटल ट्रांजेक्शन से 1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। यह बदलाव बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक ने किया है। यह नियम 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोटर्स की गाड़ियां होंगी महंगी

Tata motors अगले महीने यानी 1 फरवरी से यात्री वाहनों ICE पोर्टफोलियो की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए नियामकीय बदलाव और बढ़ती लागत को कारण बताया है। 1 फरवरी 2023 से वैरिएंट और मॉडल के आधार पर भारित औसत वृद्धि 1.2 प्रतिशत होगी।

रसोई गैस सिलेंडर के बदलेंगे रेट

आपको बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस के नए दाम जारी होते हैं। अब यह देखना है कि 1 फरवरी को सरकार एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी करती है कि नहीं. क्योंकि फरवरी और मार्च में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1 फरवरी से फूड पैकेजिंग के नियम

अब खाने पीने के सामानों की चेकिंग पर सामान की ओरिजिन, मैन्युफैक्चरिंग डेट और वेट की जानकारी देनी होगी।

बदल जाएंगे ट्रैफिक रूल्स

बुधवार से नए ट्रैफिक रूल्स लागू हो जाएंगे, अब सिग्नल तोड़ने या ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर तगड़ा जुर्माना लगेगा और ये फाइन 10,000 रु तक भी लग सकता है तो वहीं लाइसेंस को भी लेकर नियम सख्त कर दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close