दुल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत : शादी के बाद लौट रही कार भीषण दुर्घटना का शिकार, दुल्हा, दुल्हन, दुल्हा के पिता व फूफा सहित 5 की मौत, कार में लगी आग

जांजगीर चाम्पा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की है। जानकारी के मुताबिक पामगढ से अकलतरा की ओर जा रही कार को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है।

मामला पकरिया-झूलन गांव का है, जहां दुल्हन की विदाई कर लौट रहे बारातियों से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगां की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में हल्की आग भी लगी थी, लेकिन उसे समय रहते बुझा लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिला के बलौदा के रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे शुभम की शादी जांजगीर जिले के ही शिवरीनारायण के रहने वाले गुलजारी सोनी की बेटी नेहा सोनी से तय हुई थी। शनिवार को शादी के बाद विदाई कर लौट रहे थे। इसी दौरान कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दुल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी, दुल्हा शुभम सोनी, दुल्हन नेहा सोनी, लड़के के फूफा सूरज सोनी और रेवती सोनी की मौत हो गयी।

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार एक शख्स को गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दुल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी के बाद से परिवार में मातम व्याप्त है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close