गर्मियों में विदेश यात्रा का सुनहरा मौका: IRCTC का साउथ कोरिया टूर पैकेज, भरपूर सुविधाओं के साथ

गर्मियों में घूमने के लिए कहां जाएं? इस सवाल का जवाब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मिलने वाला है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने बेहद ही आकर्षक समट टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है।
इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। परिवार के साथ घूमने के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है जिसमें नामी द्वीप की यात्रा पैकेज का प्रमुख आकर्षण है।(IRCTC)
घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए साउथ कोरिया हमेशा से ही बकेटलिस्ट में रहा है। 8 जून 2025 को चैन्नई से आपको सियोल के लिए फ्लाइट लेनी है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के साथ होटल में आपको चेक इन करवाया जाएगा।(IRCTC)
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹ 285000 में पड़ेगा। वहीं अगर आप परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको फायदा होगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹160000, ₹152000 तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹ 71000 है।
इस पैकेज का कोड SMOH2 है जिसकी बुकिंग आप वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 044-28362430, 9003140682, 9003140680 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।











