Parliament Session:फिर गरमाई संसद! हंगामे के बीच राज्यसभा 11 अगस्त के लिए स्थगित…

ई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुक्रवार को एक बार फिर भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही को पहले ही 23 मिनट में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

Parliament Session: क्या है विवाद की जड़?

बिहार में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और संभावित धांधली का खतरा है। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को संसद परिसर के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन हुआ।

Parliament Session: विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक गर्मी

  • टीएमसी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों पर संसद परिसर में अपना विरोध दर्ज कराया।

  • कई विपक्षी सांसदों ने बैनर और पोस्टर लेकर संसद भवन के बाहर नारेबाजी की।

  • कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते दोनों सदनों को बाधित करना पड़ा।

Parliament Session: राज्यसभा 11 अगस्त तक स्थगित

लगातार बढ़ते हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 11 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में भी कामकाज ठप रहा और जरूरी सरकारी काम अधर में लटक गया।

Parliament Session:अब आगे क्या?

विपक्ष का कहना है कि जब तक बिहार SIR मामले पर सरकार स्पष्ट बयान नहीं देती, वे शांत नहीं बैठेंगे। वहीं सरकार की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

close